Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बांग्लादेश ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे देशवासियों की सूची मांगी
  • विदेश

बांग्लादेश ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे देशवासियों की सूची मांगी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

बांग्लादेश ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे अपने देश के लोगों की सूची मांगी है। साथ ही कहा है कि वह ऐसे लोगों को स्वदेश वापसी की अनुमति देगा। भारत के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के बारे में पूछे गए एक सवाल पर विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा, ‘भारत-बांग्लादेश के संबंध बहुत मधुर हैं। इससे उस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भारत ने इसे आंतरिक मामला करार देते हुए बांग्लादेश को आश्वस्त किया है कि इससे उस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।’

मोमेन ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए गुरुवार को अपने भारत दौरे के रद कर दिया था। इस संबंध में पूछे जाने पर फिर उन्हीं कारणों को दोहराया। भारत के विरोध की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय आर्थिक कारणों से बिचौलियों के जरिये बांग्लादेश आ जाते हैं। हम उन्हें वापस भेज देते हैं।

बांग्लादेश सरकार ने रजाकारों की सूची जारी की

बांग्लादेश सरकार ने 1971 की आजादी की लड़ाई में दुश्मन सेना का साथ देने वाले 10,789 रजाकारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान मुक्ति आंदोलन विभाग के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने सूची को सार्वजनिक किया। रजाकारों ने बांग्लादेश की आजादी के समय पाकिस्तानी सेना का साथ देते हुए हिंदुओं को निशाना बनाया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब फटाफट रिपेयर होगा फ्रैक्चर, वैज्ञानिकों ने बनाया खास बैंडेज, ऐसे करेगा काम
Next: ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने मसालेदार चिकन करी खाकर मनाया जीत का जश्‍न

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.