Skip to content

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Primary Menu
  • Home
  • डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 6 hours ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM

लखनऊ, 30 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया।

बुधवार को कानपुर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क में हुई एजीएम में गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह को भी दोबारा गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। इसके साथ ही चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनर्नियुक्त किया गया।

गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए दो ही नामांकन होने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। वहीं सभी कमेटियों पर अंतिम फैसला लेने का आधिकार यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव को दिया गया है।

एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को यूपीसीए का लोकपाल और कृष्ण मुरारी को एथिक ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने वाराणसी में तैयार हो रहे यूपीसीए के नए स्टेडियम को लेकर बताया कि जल्द ही वहां घरेलू क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय स्तर के मैच कराकर पिच और मैदान की स्थिति को परखा जाएगा।

राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को बड़ौदा के साथ विकल्प के तौर पर रखा गया है। स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में वहां डब्ल्यूपीएल के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।

कानपुर में कमला क्लब की लीज खत्म होने और ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू होने को देखते हुए यूपीसीए कानपुर विश्वविद्यालय में बन रहे नए स्टेडियम के साथ एमओयू करने की तैयारी में है। राजीव शुक्ला ने बताया कि शहर में एक स्तरीय मैदान की जरूरत थी, जिसके लिए सीएसजेएमयू से बातचीत चल रही है। करार होने के बाद वहां यूपीसीए की गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।

यूपी टी-20 लीग के चौथे चरण की सफलता पर राजीव शुक्ला ने डॉ. संजय कपूर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में भी दो शहरों के प्रारूप को बरकरार रखा जाएगा। साथ ही गवर्निंग काउंसिल अगले सत्र में आठ टीमों को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है।

एजीएम में यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. उमेर हसन, सीईओ अंकित चटर्जी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, अहमद अली खान तालिब समेत यूपीसीए के सदस्य मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में सप्तदिवसीय पुण्यतिथि समारोहके अवसर पर आयोजित ‘युग पुरुष ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराजकी पुण्यतिथि’ विषयक व्याख्यान सत्र में अपने विचार व्यक्त किये

Related Stories

2 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में सप्तदिवसीय पुण्यतिथि समारोहके अवसर पर आयोजित ‘युग पुरुष ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराजकी पुण्यतिथि’ विषयक व्याख्यान सत्र में अपने विचार व्यक्त किये

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG_9384
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर में नारायणी नदी के ए0पी0 तटबंध टूटने से बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

Sarvoday Times 1 day ago 0
5033017650585472212
  • उत्तर प्रदेश

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.