Skip to content

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Primary Menu
  • Home
  • अपने इतिहास और हक के लिए एकजुट हो पासी समाज: सूरज पासी
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

अपने इतिहास और हक के लिए एकजुट हो पासी समाज: सूरज पासी

Sarvoday Times 4 days ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2026-10-02 at 7.46.27 PM

महाराजा कंसा पासी के किले और उनके आराध्य भगवान शिव के मंदिर की मुक्ति के अभियान को लेकर लाखन आर्मी ने गुरुवार को प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण यात्रा और जनसभा की। महात्मा मसूरिया दीन पासी की जयंती पर रहिमापुर और शेरडीह में आयोजित कार्यक्रमों में पासी समाज के इतिहास, विरासत और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। लखनऊ से पहुंची यात्रा सहसो हाईवे होते हुए दोनों स्थानों पर पहुंची।

लाखन आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने कहा कि पासी समाज को अपने इतिहास और महापुरुषों के संघर्ष को जानना होगा। नई पीढ़ी को महाराजा कंसा पासी और समाज के दूसरे महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना जरूरी है। इतिहास की जानकारी ही समाज को अपनी विरासत और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएगी।

किले और मंदिर की मुक्ति तक जारी रहेगा अभियान
सूरज पासी ने कहा कि महाराजा कंसा पासी का किला और भगवान शिव का मंदिर पासी समाज की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े हैं। लाखन आर्मी इनकी मुक्ति का अभियान लगातार आगे बढ़ाएगी। उन्होंने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर इस मुद्दे पर एकजुट रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पासी समाज को शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों पर ध्यान देना होगा। समाज के लोग एक-दूसरे का साथ दें और बच्चों तथा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। इससे समाज की आने वाली पीढ़ी मजबूत होगी।

मसूरिया दीन पासी के संघर्ष को किया याद
सूरज पासी ने महात्मा मसूरिया दीन पासी के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रयागराज का पहला सांसद बताया। उन्होंने कहा कि मसूरिया दीन पासी ने समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से शिक्षा और समाजसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने की अपील की। कहा कि बच्चों के हाथ में कलम और युवाओं के पास हुनर होना चाहिए। समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को जाने, बच्चों को पढ़ाए और अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहे।

Post navigation

Previous: hacked by trenggalek6etar
Next: जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
9-75-1791013727-850021-khaskhabar
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सुल्तानपुर हादसा: मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

Sarvoday Times 2 days ago 0
0X6AnZLL2b20z6NcOQeHVYhchreVskjO
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

गैस सिलेंडर लेने में आ सकती है दिक्कत, KYC नहीं तो सप्लाई पर रोक

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.