Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर: बीजेपी सांसद प्रकाश पाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर: बीजेपी सांसद प्रकाश पाल

Sarvoday Times 3 hours ago (Last updated: 3 hours ago) 1 minute read 0 comments
prakash-1795698764090

भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी हमेशा से बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे मुगल आक्रांताओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी को 21वीं सदी का जिन्ना बताते हुए कहा कि उनका मकसद केवल सांप्रदायिकता फैलाना और देश-प्रदेश को दंगे की आग में झोंकना है।

’भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं चंद्रशेखर-ओवैसी’

प्रकाश पाल ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को कब से संविधान की चिंता होने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेता समाज में केवल कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत विरोधी विदेशी शक्तियां लंबे समय से इंडी गठबंधन को अपने एजेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही थीं। लेकिन जब वह प्रयोग ढीला और कमजोर पड़ने लगा है तो विदेशी ताकतें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दरकिनार कर ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे कट्टर चेहरों को आगे बढ़ा रही हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि इन विपक्षी दलों के जरिए उत्तर प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य जिहादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जमीन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता इन विपक्षी दलों की साजिश को अच्छे से समझ रही है और इस बार चुनाव में इन लोगों को अच्छे से सबक सिखाएगी।

Post navigation

Previous: यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं ओवैसी, देश में लागू करना चाहते हैं शरीयत: बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

Related Stories

images (47)
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं ओवैसी, देश में लागू करना चाहते हैं शरीयत: बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

Sarvoday Times 3 hours ago 0
6F7A0350
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

बॉल कॉरपोरेशन की यह मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रदेश में

Sarvoday Times 1 day ago 0
12-6-780x470
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मुख्य समाचार

महादेव की एक जीत और स्वर्ग से काशी उतरे देवता…

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.