Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं ओवैसी, देश में लागू करना चाहते हैं शरीयत: बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं ओवैसी, देश में लागू करना चाहते हैं शरीयत: बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

Sarvoday Times 3 hours ago (Last updated: 3 hours ago) 1 minute read 0 comments
images (47)

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं और वह पूरे देश में शरीयत लागू करने की मंशा रखते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को ‘शरिया’ नहीं, ‘केसरिया’ पसंद है। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर कहा कि सपा चुनाव के समय अलग-अलग नाम से घोषणापत्र लेकर आती है, लेकिन जनता से किए वादे पूरे नहीं करती।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा उत्तर प्रदेश का अस्तित्व प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है लेकिन ओवैसी को राम मंदिर पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सुख-शांति से रहना चाहती है। जनता अखिलेश यादव और ओवैसी दोनों नेताओं को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि औवैसी जैसे नफरती लोगों को यूपी की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी।

‘अखिलेश ने लैपटॉप वितरण में किया घोटाला’

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लैपटॉप योजना को लेकर अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन उन्होंने पात्र 4.55 लाख युवाओं को लैपटॉप नहीं बांटे। उन्हें बताना चाहिए कि इसका पैसा किसके खाते में गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में छात्रवृत्ति, किसानों की कर्जमाफी और बिजली आपूर्ति समेत कई वादे किए गए, लेकिन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि सपा की घोषणाओं पर जनता भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्हें सपा के कारनामों याद हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनके काम परिवार के विकास तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि अब सपा के साथ न पिछड़ा समाज है और न ही दलित समाज।

Post navigation

Previous: बॉल कॉरपोरेशन की यह मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रदेश में
Next: कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर: बीजेपी सांसद प्रकाश पाल

Related Stories

prakash-1795698764090
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर: बीजेपी सांसद प्रकाश पाल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
6F7A0350
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

बॉल कॉरपोरेशन की यह मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रदेश में

Sarvoday Times 1 day ago 0
12-6-780x470
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मुख्य समाचार

महादेव की एक जीत और स्वर्ग से काशी उतरे देवता…

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.