Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘पत्नी पत्नी और वो’ से हारी ‘पानीपत’, जानिए 12 दिनों की कमाई।
  • मनोरंजन

‘पत्नी पत्नी और वो’ से हारी ‘पानीपत’, जानिए 12 दिनों की कमाई।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
HUIH

अर्जुन कपूर और कृति सनोन की फ़िल्म पानीपत साल 2019 की बड़ी असफलताओं में दर्ज़ होने के कगार पर है। 6 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म 12 दिनों में 30 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है, जबकि इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो 75 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है।

ट्रेड जानकारों के मुताबिक सोमवार तक पानीपत ने 29.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 45 लाख जमा किये हैं। इस हिसाब से मंगलवार को पानीपत के कलेक्शंस 40 लाख के आसपाल रहने का अनुमान है। फ़िल्म का यह दूसरा हफ़्ता चल रहे हैं। दूसरे हफ़्ते में देखें तो बीते शुक्रवार को पानीपत ने 69 लाख, शनिवार को 1.26 करोड़ और रविवार को 1.48 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे हफ़्ते में पानीपत की लम्बाई लगभग 12 मिनट कम करके रिलीज़ किया गया, मगर बात नहीं बनी। 

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो मराठों और अफगानी आक्रमणकारियों के बीच हुई थी। फ़िल्म में अर्जुन कपूर ने मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया था, जबकि संजय दत्त अफगान सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के किरदार में थे। फ़िल्म में कृति सनोन ने पार्वतीबाई का रोल प्ले किया था। 

अब अगर इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो की बात करें तो यह फ़िल्म सोमवार तक 71.33 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि मंगलवार को फ़िल्म ने 1.50 करोड़ के आसपास जुटा लिये हैं। दूसरे वीकेंड के बाद फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी है, मगर 75 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। दूसरे वीकेंड में शुक्रवाक को पति पत्नी और वो ने 3.05 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 4.88 करोड़ और रविवार को 5.52 करोड़ मिले थे। सोमवार को फ़िल्म ने 1.91 करोड़ का कारोबार किया। 

पति पत्नी और वो मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: करण जौहर की ‘तख्त’ में अपने रोल पर करीना कपूर खान का खुलासा, निभाएंगी शाहजहां की बेटी का किरदार।
Next: मौसमी चटर्जी ने बेटी का चेहरा तक नहीं देखा, न अंतिम संस्कार में शामिल हुईं: दामाद का दावा।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.