Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसमी चटर्जी ने बेटी का चेहरा तक नहीं देखा, न अंतिम संस्कार में शामिल हुईं: दामाद का दावा।
  • मनोरंजन

मौसमी चटर्जी ने बेटी का चेहरा तक नहीं देखा, न अंतिम संस्कार में शामिल हुईं: दामाद का दावा।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
T77Y7

फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का 13 दिसंबर को देहांत हो गया। पायल के निधन के बाद उनके पति डिक्की ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। डिक्की के मुताबिक, बेटी पायल के निधन के बाद भी न तो मौसमी चटर्जी उनका चेहरा देखने आईं और न ही वो उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में डिक्की ने इन बातों का दावा किया है।

डिक्की ने कहा, ‘पायल के मरने के बाद मौसमी उनका चेहरे भी नहीं आईं। न ही वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं’। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए डिक्की ने कहा, ‘उन लोगों ने पायल की तबीयत को इगो इश्यू बना लिया था। कई सेलेब्स ने मेरी तारीफ की कि मैं पायल का बहुत अच्छे से ध्यान रख रहा हूं। लेकिन उसके बावजूद मौसमी ने इस बात को लेकर झगड़ा किया और मामला पब्लिक हो गया। आज से पहले मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की’।

दोनों परिवारों के बीच एक विवाद कोर्ट तक जाने पर डिक्की ने कहा, ‘मुझे उन लोगों से कोई दिक्कत नहीं थी। मैंने केस भी जीत लिया था। मेरी पत्नी अपनी जिंदगी के आखिरी दिन तक मेरे साथ थी’।

क्या था केस :

पायल की मां मौसमी चटर्जी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पायल के पति ने कथित तौर पर उनका फिजियोथैरेपी उपचार रोक दिया और पायल के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों का बकाया भी नहीं दिया और उन्हें हटा दिया है। याचिका में यह भी दावा किया गया था कि उन्होंने पायल को अस्पताल द्वारा सुझाए गए खान-पान भी नहीं दिया गया।

मौसमी चटर्जी ने दावा किया कि उन्हें बेटी के मेडिकल पेपर और गार्डियन नियुक्त करने के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया। उन्होंने चिकित्सा देखभाल के दौरान पायल से मिलने देने से भी इनकार कर दिया। मौसमी ने अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें पायल के अभिभावक के रूप में नियुक्त किया जाए, ताकि वह उनकी देखभाल कर सकें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘पत्नी पत्नी और वो’ से हारी ‘पानीपत’, जानिए 12 दिनों की कमाई।
Next: छपाक गीत नोक झोक :- दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी के बीच दिखी खूबसूरत ‘नोक झोंक:-।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.