Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता था, सेक्स रैकेट में फंसी नाबालिग
  • देश

नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता था, सेक्स रैकेट में फंसी नाबालिग

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

बिहार: के आरा में एक नाबालिग लड़की ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है।देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई नाबालिग के बयान से सफेदपोशों का काला सच सामने आ गया है। कोर्ट में सोमवार को बयान में युवती ने विधायक का जिक्र किया है लेकिन उसका नाम नहीं बताया है।

नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता है। हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया है। मालूम हो कि दो दिनों पूर्व आरा की एक किशोरी के माध्यम से भोजपुर पुलिस ने पटना में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। हालांकि, सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड पटना का संजय पासवान अब भी फरार है।

उस मामले में सोमवार को नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया।  नाबालिग ने कोर्ट में दिये बयान में आरा के एक इंजीनियर के आवास व होटलों में जाने की बात कही है। पुलिस विधायक की पहचान और मास्टर माइंड की गिरफ्तारी में जुटी है।

भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया है। सिर्फ एक विधायक के पास भेजे जाने की बात कही है।

अगवा कर दो से छह महीने तक रेप, गिरफ्तार 
पहले सेक्स रैकेट में जिले के एक विधायक का नाम आया। अब एक अन्य नेता पर दो नाबालिगों से रेप का आरोप लगा है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ दोनों किशोरियों को अगवा कर छह माह तक रेप करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपित नारायणपुर के चवरियां निवासी व पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह है। उसे दलित किशोरी के परिजनों ने रविवार की शाम शहर के रमना मैदान के समीप पकड़ा। उसकी कार से दोनों किशोरियों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों किशोरियों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंहगा हुआ पेट्रोल चार दिन बाद फिर, आपके शहर में आज का रेट जानें
Next: RAJDHANI LUCKNOW: में मां ने चार माह के बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.