Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नाभि पियर्सिंग का शौक है आपको तो रखे इन बातों का ध्यान.
  • जीवन शैली

नाभि पियर्सिंग का शौक है आपको तो रखे इन बातों का ध्यान.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
i9

आजकल फैशन के चक्कर में युवा पीढ़ी कई तरह के प्रयोग करने से पीछे नहीं हटती. वह खुशीखुशी नाभि में छेद यानी नेवल पियर्सिंग तक करवा रही हैं. नेवल पियर्सिंग फैशन का बेहद बोल्ड लुक भले ही देता हो लेकिन बगैर सावधानी के यह स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक भी हो सकता है. लेकिन देखादेखी में ऐसा करना कहीं महंगा न पड़ जाए क्योंकि जब पियर्सिंग करवाई जाती है, तब इसे पूरी तरह ठीक होने में तकरीबन 3-4 महीने का समय लग जाता है.

हरदम ज्वैलरी न बदलें बारबार ज्वैलरी बदलने से त्वचा को ज्यादा नुकसान होता है. इसलिए एक बार इसे पूरी तरह से ठीक हो जाने दें, फिर नईनई ज्वैलरी इस्तेमाल करें.

छेड़खानी न करें नईनई पियर्सिंग देखने तथा दिखाने में बड़ी अच्छी लगती है, लेकिन उस से छेड़खानी न करें वरना उसे ठीक होने में समय लग जाएगा और उस में संक्रमण होने का खतरा भी दोगुना हो जाएगा.

ब्रैंडेड आभूषण खरीदें हो सकता है आप को सड़क किनारे कोई खूबसूरत ज्वैलरी पसंद आ जाए और आप उसे ही खरीद लें. लेकिन सावधान रहें, ऐसा बिलकुल न करें, क्योंकि इस से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. कुछ धातुओं से शरीर की त्वचा को एलर्जी होती है और यह नुकसानदेह हो सकता है. ऐसी ज्वैलरी का चयन करें जिस से कि आप को एलर्जी न हो.

नाभि साफ करें छोटी सी नाभि में बहुत सारी गंदगी छिपी रहती है. इसलिए आप जब भी पियर्सिंग करवाने किसी क्लिनिक में जाएं, तो इयरबड से अपनी नाभि साफ कर के जाएं. आप चाहें तो इसे किसी लोशन से भी साफ कर सकती हैं. लेकिन इस बात का खयाल रखें की नाभि को साफ करते वक्त ज्यादा अंदर तक न जाएं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्दियों में सुबह की भागदौड़ में ऑफिस के लिए रेडी होने में अपनाये ये ब्यूटी टिप्स.
Next: अपने भाई को मुख्य रोल के लायक समझते हैं आयुष्मान खुराना।

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.