Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सर्दियों में सुबह की भागदौड़ में ऑफिस के लिए रेडी होने में अपनाये ये ब्यूटी टिप्स.
  • जीवन शैली

सर्दियों में सुबह की भागदौड़ में ऑफिस के लिए रेडी होने में अपनाये ये ब्यूटी टिप्स.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ty7yh

एक कामकाजी महिला प्रतिदिन अपने मेकअप पर लगभग 55 मिनट खर्च करती है. आप के लिए सुबह का वक्त काफी कीमती होता हैं, इसलिए अपने सौंदर्य को निखारने के लिए अपनी दिनचर्या को हाई एफिशिएंसी मोड में लाने के लिए इन बातों पर गौर करें.

क्विक फिक्स की तलाश करें: यदि आप का नेलपेंट टूट रहा है या सुबह बाल बहुत ज्यादा चिकने हो गए हैं तो क्विक फिक्स की तरह नेलपेंट रीटचिंग या ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें. यदि आप नाखूनों पर पेंट लगाने बैठ गईं या बालों को धोने लगीं तो देर होनी तय है.

सही हेयरकट कराएं: यदि आप का हेयरकट सही है तो आप अपने 30 मिनट रोज बचा सकती हैं. अपने बालों का ऐसा हेयरस्टाइल रखें कि जिस से उन्हें मेंटेन रखने में ज्यादा वक्त न लगे. इस के लिए अपनी स्टाइलिस्ट ट्रेनर से बात करें.

बीबी क्रीम: रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाली बीबी क्रीम एसपीएफ होती है. यह आप की त्वचा को नमी देती है, कोमल बनाती है. धूप से बचाती है और चमकदार बनाती है. इसे लगाने के बाद आप को कंसीलर, फाउंडेशन, मौइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है.

रात को प्लान कर लें: अपने सामान को व्यस्थित रखें. सुबह ज्यादा समय अपने सामान को ढूंढ़ने में न लगाएं. आप रात को ही सुबह की प्लानिंग कर सकती हैं. इस से सुबह आप को फैसला लेने में कम वक्त लगेगा.

मेकअप आखिर में करें: सुबह कपड़े पहन रेडी होने के बाद मेकअप करें. समय न होने पर थोड़ाबहुत मेकअप भी चल जाता है, क्योंकि बाद में समय होने पर मेकअप रीटच भी हो सकता है.

Post navigation

Previous: नए साल के स्वागत के लिए ये ट्रेंडिंग इंडियन आउटफिट्स को करे ट्राई, जाने ।
Next: नाभि पियर्सिंग का शौक है आपको तो रखे इन बातों का ध्यान.

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 5 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.