Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जानिए- क्या है CAA? क्यों इस बिल से मचा देश में बवाल .
  • देश

जानिए- क्या है CAA? क्यों इस बिल से मचा देश में बवाल .

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
aqag

राष्ट्रपति द्वारा इस विधेयक को 12 दिसंबर को मंजूरी भी दे दी गई। मोदी सरकार और उसके समर्थक जहां इसे ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, वहीं विपक्ष, मुस्लिम संगठन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा हैं। हालांकि, इस बिल को लेकर कई विश्वविद्यालयों में छात्र भी विरोध प्रदर्शन करने लगें, लेकिन जामिया मिलिया इस्लामिया में शुरू हुआ विरोध संघर्ष में बदल गया। जहां इसके बाद तो पूरे देश में काफी सारी विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

 राष्ट्रीय राजधानी ठप पड़ गई। जामिया मिलिया इस्लामिया बवाल के बाद दिल्ली के कई और इलाकों में उपद्रवियों ने हंगामा मचाया। इनमें सीलमपुर और जाफराबाद इलाकों में पुलिस पर भारी पत्थरबाजी की गई। इससे पहले भी झड़पें हुईं और सार्वजनिक बसों में आग तक लगाई गई। वहीं, गुरुवार को भी दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई और इंटरनेट भी बंद है। 

CAA नागरिकता संशोधन कानून , 2019, अल्पसंख्यकों (गैर-मुस्लिम) के लिए भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है। इस कानून से भारत के किसी भी धर्म के शख्‍स की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। ये कानून सिर्फ पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान में रहने वाले शोषित लोगों को भारत की नागरिकता हासिल करने की राह आसान करता है .

CAA में छह गैर-मुस्लिम समुदायों – हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी से संबंधित अल्पसंख्यक शामिल हैं। इन्हें भारतीय नागरिकता तब मिलेगी जब वे 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर गए हों।

Post navigation

Previous: CAA: लोगों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए.
Next: भोपाल और इंदौर में आयोजित होगा आइफा अवॉर्ड समारोह-2020.

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.