Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.
  • देश
  • मुख्य समाचार

अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “आज श्रद्धेय अटल जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी ही पंक्तियों से हमारे समय के अजातशत्रु को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं”-

“मौत की उम्र क्या? दो पल भी नहीं,

ज़िन्दगी सिलसिला, आजकल की नहीं,

मैं जी भर जिया, मैं मन से क्यों मरूं,

लौट कर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं”

नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो पोस्ट की है और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “देशवासियों के दिलों में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के साथ आजादी के आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई। 

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल जी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र मोह नहीं रहा। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा। अटल जी ने जहाँ एक तरफ कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी को सींचकर उसे अखिल भारतीय स्वरुप दिया वहीँ दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए पोखरण परमाणु परिक्षण व कारगिल युद्ध जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुमराह की तरह चोटिल हुए दीपक चाहर, 4 महीने के लिए टीम इंडिया से हुई छुट्टी.
Next: भारत से अमेरिका तक CAA और NRC को मिल रहा समर्थन, भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली रैलियां।

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 day ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.