Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुमराह की तरह चोटिल हुए दीपक चाहर, 4 महीने के लिए टीम इंडिया से हुई छुट्टी.
  • खेल

बुमराह की तरह चोटिल हुए दीपक चाहर, 4 महीने के लिए टीम इंडिया से हुई छुट्टी.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ER

दिल्ली में हुई चयनकर्ताओं की बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि दीपक चाहर को लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत है। सलेक्शन कमेटी की बैठक के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के सलेक्शन का एक ईमेल भेजा है, जिसमें दीपक चाहर की इंजरी अपडेट भी शामिल है। 

बीसीसीआइ के ईमेल में लिखा है कि दीपक चाहर को कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। कटक में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मैच से पहले उनको दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन अब जब सारे मेडिरकल टेस्ट हुए तो पता चला कि उनको स्ट्रेस फ्रैक्चर है। 

दीपक चाहर से पहले स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हुए जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बुमराह ने आखिरी वनडे मैच जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। वहीं, वेस्टइंडीज दौरे पर वे टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद उनको स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वे चार महीने के लिए टीम से बाहर हो गए थे। 

भारतीय टीम को अगले चार महीने के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। हाल ही में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। अभी तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिस परेशानी से जूझ रहे थे और टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। ठीक उसी तरह अब दीपक चाहर भी चोटिल हैं, जो चार महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विराट कोहली में है ‘Attitude’ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सीखना चाहिए -शोएब अख्तर.
Next: अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.