Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंपनियों के सामने घरेलू फंड का टोटा, पहली छमाही में वाणिज्यिक सेक्टर को मिलने वाला कर्ज 60 फीसद घटा.
  • बिजनेस

कंपनियों के सामने घरेलू फंड का टोटा, पहली छमाही में वाणिज्यिक सेक्टर को मिलने वाला कर्ज 60 फीसद घटा.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने की बात करें तो बैंकों की तरफ से इंडस्ट्री व सर्विस सेक्टर को दिए जाने वाले बैंकिंग कर्ज में 52,971 करोड़ रुपये की कमी हुई है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,65,647 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई थी।

आरबीआइ के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018-19 में 12,29,977 करोड़ रुपये का बैंकिंग कर्ज गैर खाद्य सेक्टर (कृषि के अलावा मैन्यूफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर) को दिया गया था। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में वाणिज्यिक सेक्टर को कुल 3,94,035 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है। पिछले वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में यह राशि 9,93,312 करोड़ रुपये की थी। इस तरह इस राशि में 60 फीसद की कमी हुई है।

आरबीआइ के मुताबिक गैर बैंकिंग सेक्टर से मिलने वाले कर्ज की बात करें तो यह राशि अप्रैल-सितंबर, 2019 में 4,47,006 करोड़ रुपये रही है जबकि अप्रैल-सितंबर, 2018 में यह राशि 6,27,666 करोड़ रुपये की थी।

सितंबर, 2019 के बाद कर्ज की रफ्तार बढ़ी है लेकिन यह पिछले वर्ष के स्तर को छू पाएगी, इसमें संदेह है। बाद के दो महीनों में वाणिज्यिक सेक्टर को दिए जाने वाले कर्ज की रफ्तार बढ़ी है। वित्त मंत्रालय का दावा है कि त्योहारों के दो महीनों (अक्टूबर-नवंबर) में 4.91 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र समेत हर तरह के कर्ज शामिल हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Home Loan Interest Rate के बोझ को कर सकते हैं कम, ये 3 तरीके आएंगे काम .
Next: स्वाइन फ्लू से लखनऊ में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.