Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर रिलायंस ने की शुरु किया ‘जियो मार्ट’
  • देश

अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर रिलायंस ने की शुरु किया ‘जियो मार्ट’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-8-1

भारत में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अमेजन और फ्लिपकार्ट से जमकर सामान खरीद रहे हैं। लेकिन साल 2020 में इन दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने ‘जियो मार्ट’ की शुरुआत कर दी है। जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। जियो मार्ट को कंपनी ने ‘देश की नई दुकान’ कहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण से होगी।

जियो मार्ट एप की शुरुवात जल्द ही

रिलायंस रिटेल ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है और कहा है कि आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा। इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा है कि, ‘हमने जियो मार्ट को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए जियो यूजर्स को डिस्काउंट के लिए रजिस्टर करने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। मौजूदा समय में यह तीन जगह पर ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। जियो मार्ट एप भी जल्द ही लॉन्च की जाएगी।’

कंपनी की योजनायेँ एजीएम में बताई थी

इससे पहले 12 अगस्त को हुई एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जल्द ही किराना बाजार की सूरत बदलने जा रही है। रिलायंस की योजना है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स बाजार बनाया जाए। रिलायंस ने इसे न्यू कॉर्मस का नाम दिया है। रिलायंस के नए रिटेल प्लान के तहत हाई स्पीड डिजिटल प्लेटफॉर्म को किराना स्टोर्स से जोड़ा जाएगा, जिसका इस्तेमाल ग्राहकों को ऑर्डर सप्लाई के लिए भी किया जा सकेगा।देश में लगभग तीन करोड़ किराना दुकानदार या व्यापारी हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 20 करोड़ लोगों के जीवनयापन से जुड़े हुए हैं, और यही लोग देश का कॉमर्स इको-सिस्टम तैयार करते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर में पारा 0° पर पहुंचा , जानें बाकी शहरों का हाल
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला ,भगवा वस्त्र पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.