Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला ,भगवा वस्त्र पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला ,भगवा वस्त्र पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-9-1

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के भगवा वस्त्र पर बयान देना उनको काफी भारी पड़ रहा है। भगवा वस्त्र पर उनके बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको जोरदार जवाब दिया है।

प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने पलटवार किया है। सीएम कार्यालय की ओर ट्वीट में कहा गया कि सब कुछ त्याग कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। अब संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और भारत देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे।

ट्वीट में लिखा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सब कुछ त्याग कर भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है। योगी आदित्यनाथ जी उस पथ के पथिक हैं।

प्रियंका ने यहां योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। उन्होंने कहा था कि इस देश के इतिहास में शायद पहली बार मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।

योगी  भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिन्दू धर्म का चिह्न है। उस धर्म को धारण करिये … उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

सीएम योगी पर प्रियंका के वार के बाद भाजपा का पलटवार, दिनेश शर्मा ने कहा- वह भगवा चोले का महत्व नहीं जानतीं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर रिलायंस ने की शुरु किया ‘जियो मार्ट’
Next: CDS करेगी अगुवाई ,सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का हुआ गठन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.