Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तेज गेंदबाज नसीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम से बाहर जाने आखिर क्या थे कारण
  • Uncategorized
  • खेल

तेज गेंदबाज नसीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम से बाहर जाने आखिर क्या थे कारण

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-5

पाकिस्तान :  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खुद ही 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह को अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया है। पीसीबी ने नसीम शाह का नाम पाकिस्तान की 15 सदस्यीय युवा टीम से वापस ले लिया है और उनकी जगह एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। पीसीबी ने मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Jr) को साउथ अफ्रीका में होने वाले U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह दी है।

एसीसी एशिया कप में वसीम जूनियर ने 3 विकेट अपने नाम किए थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, श्रीलंका दौरे पर उन्होने 7 विकेट अपने नाम किए थे। घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद वसीम ने एक U19 one-day मैच खेला है, जिसमें 3 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 3 थ्री डेज अंडर 19 मैचों में वसीम ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी के दम पर उनको पाकिस्तान की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।

PCB चीफ एग्जक्यूटिव वसीम खान ने नसीम शाह को बाहर किए जाने के बारे में बताया, “ICC U19 Cricket World Cup से टीम के लिए भविष्य में अच्छा करने वाले खिलाड़ी मिलते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने का मौका होता है। ये एक ग्रेजुएशन की डिग्री की तरह है। वहीं, नसीम शाह ने इस शीशे को तोड़ दिया और वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके हैं और अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।”

वसीम खान ने आगे कहा है, “इसी वजह से पीसीबी ने फैसला किया कि उन्हें टीम से वापस लिया जाए और उस खिलाड़ी को मौका दिया जाए जो आगे चलकर पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए खेल सके। यही कारण है कि प्रोमेसिंग क्रिकेटर को वर्ल्ड कप के लिए टीम में मौका दिया गया है। नसीम शाह अब पाकिस्तान में ही रहेंगे और अपनी प्रतिभा को और ज्यादा निखारने पर काम करेंगे।” पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भी यही मुद्दा उठाया था कि नसीम शाह को वर्ल्ड कप के लिए नहीं भेजना चाहिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 28वें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद बोले- देश पर नहीं आने देंगे कोई आंच
Next: श्रीलंका भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित,इस खिलाड़ी की हुई 18 महीने बाद वापसी

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.