Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 28वें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद बोले- देश पर नहीं आने देंगे कोई आंच
  • देश

28वें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद बोले- देश पर नहीं आने देंगे कोई आंच

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-4-1

नई दिल्ली.  भारतीय थल सेना के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे  (COAS Manoj Mukund Narvane) ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले उन्होंने इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. फिर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. नरवणे देश के 28वें आर्मी चीफ हैं. इस दौरान नरवणे ने कहा, ‘मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए शक्ति, साहस और बुद्धिमता दें. सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभालने पर मुझे गर्व है. इसके साथ ही मुझे यह भी अहसास है कि यह बड़ी जिम्मेदारी है.’

नरवणे ने कहा, ‘मैं अपने देशवासियों को आश्वासन देना चाहता हूं कि तीनों सशस्त्र सेनाएं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स कभी भी देश के दामन पर आंच नहीं देंगी. थल सेना हमेशा सतर्क है. हम मानवाधिकारों के सम्मान पर विशेष ध्यान देंगे.’

PoK के सवाल पर दिया जवाब
नरवणे ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता है कि हम किसी भी समय चुनौती का सामना करने को तैयार रहें.’ पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से जुड़े सवाल पर नरवणे ने कहा, ‘जो भी खतरे हैं हम हमेशा उस पर ध्यान देते रहे हैं. यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. हम भविष्य की चुनौतियों पर गौर करते हैं और उनसे निपटने के तरीकों पर ध्यान देते हैं. COAS नरवणे ने कहा, ‘सेना का आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है. हम इस पर काम करेंगे.’ चीन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाएं दो बड़े देशों से जुड़ी हुईं हैं. दोनों बराबर महत्वपूर्ण हैं. इससे पहले हम पश्चिमी सीमाओं पर ज्यादा ध्यान देते रहे हैं. हम उत्तरी सीमा पर भी ध्यान देंगे जो हमारे पूर्वोत्तर इलाकों को भी कवर करता है. चीन के साथ हमारी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल है. सीमा के मुद्दे को हल किया जाना बाकी है. हालांकि, हम सीमा पर शांति बरकरार रखने में सफल रहे हैं.’

Post navigation

Previous: CDS जनरल बिपिन ने कहा-हमें सरकार के निर्देशों पर काम करते है , राजनीति से दूर रहते
Next: तेज गेंदबाज नसीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम से बाहर जाने आखिर क्या थे कारण

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.