Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो , लिखा यहा – मेरे दिल को छू गया
  • देश

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो , लिखा यहा – मेरे दिल को छू गया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
sachin_tendulkar_and_madda_ram_kawasi_1577952230

दंतेवाड़ा . छत्तीसगढ़ के एक दिव्यांग बच्चे से हैरान होकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया और वीडियो शेयर किया यह प्रेरणादायी वीडियो दिव्यांग बालक मड्डाराम कवासी है जो अपनी शारीरिक कमियों के बाद भी दोस्तों के साथ बखूबी क्रिकेट खेल रहा है। सचिन ने इस वीडियो को ट्वीट कर साझा करते हुए मड्डाराम के जज्बे को सलाम किया है। सचिन ने इस तरह वर्ष 2020 की शुरूआत इस भावनात्मक वीडियो को साझा कर की है और साथ ही अपने प्रशंसकों से भी इसे देखकर प्रेरणा लेने का आग्रह किया है। 

मड्‌डा राम दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के बेंगलुर पंचायत में रहता है। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले इस लिटिल मास्टर को क्रिकेट बेहद पसंद है। अक्सर दोस्तों के साथ स्कूल के ग्राउंड में वह क्रिकेट खेलता है। पोलियो की वजह से उसके पैरों का विकास नहीं हो सका, मगर अब अपनी कमजोरी को यह बच्चा अपने हौसलों से हरा चुका है। मड्‌डा के पिता डोमा राम किसान हैं। गांव में एक छोटी सी झोपड़ी में यह आदिवासी परिवार रहता है। 

सचिन तेंदुलकर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर मड्डाराम के स्कूल पहुंचे और सबको इस बारे में बताया। डिपार्टमेंट ने उन्हें और उनके दोस्तों को एक क्रिकेट किट गिफ्ट की है। गांव वालों के मुताबिक मड्डाराम काफी मेहनती और होनहार है। दंतेवाडा के कलेक्टर टोपेश्चर वर्मा ने बताया कि यह बच्चा काफी लोगों के लिए प्रेरणा है। हम उसकी हर संभव मदद करना चाहेंगे।
 

Post navigation

Previous: इंडिया टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष
Next: जेके लोन अस्पताल में 100 बच्चों की मौत पर अशोक गहलोत का बयान- न हो राजनीति

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.