Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंडिया टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष
  • खेल
  • देश

इंडिया टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-9-1

बल्लेबाज प्रियांक पांचाल अच्छी तरह से समझते हैं कि मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में उनके लिए जगह बनाना आसान नहीं है, लेकिन वह दौड़ में बने रहने के लिए लगातार रन बनाना जारी रखना चाहते हैं.

भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल हैं जबकि शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ उनके ‘बैकअप’ हैं. ऐसे में घरेलू स्तर पर फर्स्ट क्लास मैचों में लगातार रन बनाने के बावजूद पांचाल के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

 इस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डस में शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी मैच से पूर्व कहा,‘मुझे खुशी है कि मैं चर्चा का हिस्सा हूं। मेरे लिए लगातार रन बनाना अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा हूं।’

पांचाल इसके बाद भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे जहां पहला चार दिवसीय मैच 30 जनवरी से दो फरवरी के बीच खेला जाएगा. पांचाल और बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के बीच एक ही स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा है और वे भारत ए से नियमित तौर पर खेलते रहते हैं.

पांचाल ने कहा, ‘हम अच्छे प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में पहुंचे हैं. मेरे लिए प्रदर्शन सबसे अधिक मायने रखता है और टीम की जीत भी महत्वपूर्ण है. हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएंने
Next: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो , लिखा यहा – मेरे दिल को छू गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.