Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • JNU हिंसा:शाह ने उपराज्यपाल से बात -यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील
  • दिल्ली
  • देश

JNU हिंसा:शाह ने उपराज्यपाल से बात -यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-14

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की। पुलिस की एक टीम कैंपस पहुंची है। इस दौरान हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर चले मैसेज और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। अब तक 23 घायलों को एम्स से छुट्टी मिल चुकी है। उधर, प्रदर्शनकारी छात्रों पर नकाबपोशों के हमले के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन हुए। 

जेएनयू हिंसा मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की. उन्होंने उपराज्यपाल से यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बातचीत करने को कहा है. इस बीच जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने कहा कि हम सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करना चाहेंगे.

कुलपति एम. जगदीश कुमार ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विंटर सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन बिना किसी रुकावट के संपन्न हो. किसी भी स्टूडेंट को डरने की जरूरत नहीं है. विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करना है.

जेएनयू कैंपस में हिंसा के एक दिन बाद गृह मंत्री और एलजीके बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई. एक अधिकारी ने कहा, “गृह मंत्री ने एलजी से बात की और उनसे जेएनयू के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा शुरू करने का अनुरोध किया.”

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पाठक से बात की। उन्होंने कहा कि इस हिंसा की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई जाए और जल्द रिपोर्ट पेश कि जाए। जो भी जरूरी कदम हो वो उठाए जाएं। मानव संसाधन मंत्रालय ने भी तत्काल जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी।

Post navigation

Previous: आईसीसी द्वारा प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट: किसी को रास नही आया
Next: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज दोपहर छात्रों का मार्च

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.