Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा: एम.जे. अकबर पर मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट कहां है? आजम खान के बयान पर लोकसभा में बवाल
  • देश

असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा: एम.जे. अकबर पर मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट कहां है? आजम खान के बयान पर लोकसभा में बवाल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

आजम खान: के बयान पर लोकसभा में बवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सूले ने कहा कि इस तरह की भाषा कतई स्वीकार्य नहीं है। उनका सिर शर्म से झुक गया है। इस तरह के व्यवहार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की वकालत करते हुये उन्होंने कहा कि यदि आज इसे स्वीकार कर लिया जाता है जो यह भविष्य के लिए गलत उदाहरण पेश करेगा।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह सदन के सदस्यों की भावनाओं की इज्जत करते हैं। वहीं, उन्होंने सरकार से पूछा कि ‘मीटू’ मामले में नाम आने के बाद त्यागपत्र देने वाले पिछली सरकार में मंत्री रहे एम.जे. अकबर पर मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट कहां है।

वित्त राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि जिन्होंने सदन के बाहर और अंदर ऐसा चेहरा दिखाया है उन्हें दुबारा मौका न मिले।

उन्होंने अध्यक्ष से अपील की कि इस मुद्दे पर किसी को राजनीति करने का अवसर न दिया जाये। तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने कहा कि किसी भी महिला के प्रति अपशब्दों का प्रयोग या दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते उन्हें इस देश की संस्कृति के बारे में नहीं पता। इससे महिलाओं की ही नहीं सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन ने कहा कि यह सदन प्रजातंत्र का मंदिर है और यहां बैठकर कोई महिलाओं का अपमान करे यह कतई बदार्श्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भी सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा ने कहा कि कोई अपनी मां, बहन के साथ इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। खान ने कहा कि रमा देवी उनकी छोटी बहन हैं, जो छोटी बहन के सामने थोड़ा झुककर अपनी गलती स्वीकार कर लेते तो वह और बड़े हो जाते।

पहली बार सदन की सदस्य बनीं तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां ने कहा कि कल जो हुआ वह उनके सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकता।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम की कनिमोई ने कहा कि यह सच्चाई है कि महिलाएं आज भी अपमानित होती हैं, सदन के भीतर भी।

उन्होंने कहा कि जब सदन के भीतर महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो सदन के बाहर क्या उम्मीद की जा सकती है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गुरुवार को जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूचना देनेवाले हरि ओम वर्मा: हरदोई रेलवे फाटक पे कटने से अदमी की मौत
Next: मंगेतर द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया शादी से पहले, पीड़िता की आवाज चली गई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.