Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मां ,रश्मि देसाई को BIG BOSS में कभी नहीं भेजना चाहती थीं
  • मनोरंजन

मां ,रश्मि देसाई को BIG BOSS में कभी नहीं भेजना चाहती थीं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-21

रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाइयां शो में सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रही हैं. अब पहली बार रश्मि देसाई की मां रसीला देसाई ने खुलासा किया है कि वे अपनी बेटी को शो में नहीं भेजना चाहती थीं.

एक्ट्रेस रश्मि देसाई की बिग बॉस जर्नी पहले दिन से चर्चा में बनी हुई है. चाहे उनका सिद्धार्थ शुक्ला संग झगड़ना हो या अरहान खान का प्रपोजल स्वीकार करना. रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाइयां शो में सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रही हैं. अब पहली बार रश्मि देसाई की मां रसीला देसाई ने खुलासा किया है कि वे अपनी बेटी को शो में नहीं भेजना चाहती थीं.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई की मां ने एक्ट्रेस से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रश्मि के बिग बॉस में जाने के फैसले के सपोर्ट में थीं? जवाब में एक्ट्रेस की मां ने कहा- रश्मि ने इस बार बिग बॉस में जाने के लिए मेरी परमिशन नहीं ली. वरना मैं तो कभी अपनी परी को बिग बॉस में जाने नहीं देती. हालांकि मैं खुद बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हूं.

रसीला देसाई का मानना है कि उनकी बेटी में काफी धैर्य है. जिसकी वजह से वे कई बातों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करती हैं. एक्टर की मां ने कहा- मेरी बेटी ज्यादा नहीं बोलती है क्योंकि उसमें धैर्य है. मैंने हमेशा उसे सहन करना सिखाया है. लेकिन मुझे लगता है कि उसे ये सब नहीं सिखाना चाहिए था. अगर मैं उसे सहना नहीं सिखाती तो वो आज सबको मुंहतोड़ जवाब देती.

सिद्धार्थ के ऐसी लड़की कमेंट पर रश्मि की मां ने क्या कहा?

पिछले दिनों शो में सिद्धार्थ  शुक्ला के ऐसी लड़की के कमेंट पर काफी बवाल हुआ था. रश्मि को कहे गए इस कमेंट पर रसीला देसाई ने कहा- सिद्धार्थ द्वारा कही गई गोवा की बात रश्मि  ने नहीं सुनी. वरना वो तगड़ा जवाब देती. सिद्धार्थ तो अपना गेम खेल रहे हैं. सलमान ने उन्हें खुद ही उनके कमेंट पर कह दिया है तो अब मैं क्या कहूं. रश्मि को अब बस उनसे दूर ही रहना चाहिए.

Post navigation

Previous: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान : 8 फरवरी को वोटिंग, 11 फरवरी को होगी नई सरकार
Next: मौसम का बदला मिजाज दिल्ली में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, फिर से वापस आएगी कंपकंपाने वाली ठंड

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.