April 16, 2025

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

लखनऊ में वकील की नृशंस हत्‍या-इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, प्रियंका ने कानून व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल

1 min read

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में बेखौफ अपराधी पुलिस को एक के बाद एक चुनौती दे रहें हैं। बुधवार को एक अधिवक्ता की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मंलगवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में वकीलों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सीधे कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर रखकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुये।

उधर, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए। वहीं, मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर को निलंबित कर दिया गया है। मृतक के भाई ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें से मुख्‍य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष फरार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.