Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में वकील की नृशंस हत्‍या-इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, प्रियंका ने कानून व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ में वकील की नृशंस हत्‍या-इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, प्रियंका ने कानून व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
08_01_2020-crime_in_lko_19917216_14513200

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में बेखौफ अपराधी पुलिस को एक के बाद एक चुनौती दे रहें हैं। बुधवार को एक अधिवक्ता की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मंलगवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में वकीलों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सीधे कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर रखकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुये।

उधर, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए। वहीं, मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर को निलंबित कर दिया गया है। मृतक के भाई ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें से मुख्‍य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष फरार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश व ठंड के चलते 8वीं तक के सभी स्‍कूल दस जनवरी तक बंद
Next: खेलो इंडिया का उद्घाटन करने के लिए असम नहीं जाएंगे PM मोदी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.