Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ईरान के हमले के बाद डॉनल्ड ट्रंप बोले , ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को एकजुट होने की जरूरत
  • विदेश

ईरान के हमले के बाद डॉनल्ड ट्रंप बोले , ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को एकजुट होने की जरूरत

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-17-1

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान से जारी तनाव के बीच कहा है कि हम कभी उसे परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे। डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को आतंकी बताते हुए कहा कि उन्हें बहुत पहले ही मार देना चाहिए था। ट्रंप ने कहा, ‘हमारी सेना ने दुनिया के शीर्ष आतंकी कासिम सुलेमानी को मारा। उसने कई जघन्य हमलों की साजिश रची। आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को उसने ट्रेनिंग दी थी। मिडिल ईस्ट में उसने आतंकवाद को बढ़ाने का काम किया। वह अमेरिकी अड्डों पर हमले की फिराक में था।’

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन से साथ देने को कहा है. राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया कि ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को सच्चाई को समझना चाहिए. साथ ही ईरान के साथ साल 2013 में की गई मूर्खतापूर्ण परमाणु डील को खत्म करना चाहिए.

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप  ने ईरान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी जड़ा. उन्होंने कहा कि ईरान आतंकवाद का प्रयोजक है. उसके परमाणु हथियार हासिल करने से दुनिया को खतरा पैदा हो जाएगा, जो हम कभी नहीं होने देंगे. ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते हमने दुनिया के सबसे बड़े आतंकी कासिम सुलेमानी को ढेर कर दिया था. वह अमेरिकियों के लिए खतरा बन गया था. सुलेमानी को बहुत पहले ही मार दिया जाना चाहिए था. सुलेमानी को मार कर हमने आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह ईरान के मिसाइल हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक के हताहत न होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे मिलिट्री बेसों पर बेहद कम नुकसान हुआ। किसी अमेरिकी की जान नहीं गई। हमारी सेना हर स्थिति से निपटने और जवाब देने में सक्षम है।’ ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे। इस बीच ट्रंप ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि जब तक ईरान अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करता है, तब तक उसके ऊपर प्रतिबंध लागू रहेंगे.

Post navigation

Previous: ईरान-US में तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कुछ देर में करेंगे संबोधित
Next: निर्भया कसे मे दोषियों को फांसी पर लटकाने का तारीक तय,दोषी की मां ने की बेटे की जिंदगी बख्श देने की गुहार

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.