Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ईरान-US में तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कुछ देर में करेंगे संबोधित
  • विदेश

ईरान-US में तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कुछ देर में करेंगे संबोधित

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
us_president_donald_trump_looks_on_during_a_campaign_rally_in_battle_creek_michigan_photo_reuters_1576723757

ईरान और अमेरिका में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) संबोधित करेंगे। यह जानकारी बुधवार को व्हाइट हाउस ने दी। ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं, जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए थे। इस हमले में तकरीबन 80 अमेरिकी सैनिक के मारे जाने की सूचना थी। इस हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप पहली बार संबोधित करने जा रहे हैं।

ट्रंप ने इराक में अमेरिकी बलों के दो अड्डों पर ईरान के मिसाइल हमले पर पहली प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सब ठीक है और कहा कि बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) वह राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

पेंटागन ने कहा था कि मंगलवार रात ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सुलेमानी पर हमले का आदेश शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।

मिसाइल हमले के कुछ ही समय बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘सब ठीक है। इराक में दौ सैन्य अड्डों पर ईरान ने मिसाइल दागी। इससे हुए नुकसान और हताहतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक सब ठीक है। हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सर्वसाधनयुक्त सेना है। मैं कल सुबह वक्तव्य दूंगा।’

इससे पहले ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक की जिसमें विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर मौजूद थे। हालांकि बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर अमीर शेख तमीम बिन हदम अल थानी से बात की और अमेरिका के साथ उनके देश की मजबूत साझेदारी के लिए शुक्रिया अदा किया। दोनों नेताओं ने इराक और ईरान में हालात पर चर्चा की।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुई हिंसा में शामिल नकाबपोशों की पहचान के लिए पुलिस को अहम सुराग मिले
Next: ईरान के हमले के बाद डॉनल्ड ट्रंप बोले , ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को एकजुट होने की जरूरत

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.