Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोलकाता : पीएम मोदी राजभवन नहीं, बेलूर मठ में रुके, आज विवेकानंद जयंती पर ….
  • देश

कोलकाता : पीएम मोदी राजभवन नहीं, बेलूर मठ में रुके, आज विवेकानंद जयंती पर ….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और कोलकाता के मेयर और बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद खान ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात की.

पहले उनका राजभवन में रुकने का कार्यक्रम था। बाद में उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ और उन्होंने बेलूर मठ में रात्रि विश्राम किया। हुगली नदी के पार हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मिशन प्रमुख स्वामी स्मरणानंद से भी मुलाकात की। यहां वह मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत वरिष्ठ संतों ने किया।

पीएम मोदी का पहले राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन आखिरी वक्त में इसे बदलकर बेलूर मठ कर दिया गया। इसकी मुख्य वजह रविवार को विवेकानंद जयंती बताई जा रही है। सूत्रों से के मुताबिक पीएम मोदी रविवार प्रात: चार बजे बेलूर मठ में होने वाली आरती में शामिल होंगे। बेलूर मठ में स्थित विवेकानंद मंदिर में ध्यान भी लगाएंगे। विवेकानंद जयंती पर मठ में होने वाली प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे। प्रात: 8.45 बजे युवा दिवस के मौके पर मठ से ही देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बेलूर मठ से दिन के अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रूख करेंगे।

पीएम मोदी ने कोलकाता पहुंचने से पहले ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा-‘मैं काफी उत्साहित और आनंदित हूं कि आज और कल का दिन मैं बंगाल में बिताऊंगा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर मुझे रामकृष्ण मिशन जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बेलूर मठ हमेशा ही एक विशेष जगह है।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साँस ने कहा ‘बहू मरती है तो मर जाए, बेटा तुम खून मत देना’
Next: कोलकाता: ममता ने CAA पर उठाए सवाल, तो मोदी बोले……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.