Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोलकाता: ममता ने CAA पर उठाए सवाल, तो मोदी बोले……
  • देश

कोलकाता: ममता ने CAA पर उठाए सवाल, तो मोदी बोले……

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
Capture-39

पीएम मोदी दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी से सीएए और एनपीआर को वापस लेने की मांग की है।  बंगाल सीएए और एनआरसी को स्वीकार नहीं कर रहा है. यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कोई भी देश से न निकाला जाए. सरकार को सीएए और एनआरसी पर विचार करना चाहिए.

हालांकि इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब देते हुए कहा कि वो यहां किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. इस मुद्दे पर दिल्ली में बात होगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सीएम ममता को दिल्ली आने के लिए भी कहा है.

दूसरे ,वह मेरे मेहमान हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह सवाल उठाना मेरे लिए सही था या नहीं, लेकिन मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम, बंगाल के लोग, सीएए, एनपीआर और एनआरसी की निंदा करते हैं. विरोध करते हैं. हम देश के किसी भी दो व्यक्तियों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं चाहते हैं और उन्हें अपनी मातृभूमि से दूर नहीं भेजना चाहेंगे. मैंने उनसे (प्रधानमंत्री) दृढ़ता से कहा है कि इस पर (सीएए) फिर से विचार किया जाए और इसे वापस लिया जाए.

दो दिवसीय दौर पर पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और कोलकाता के मेयर और बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद खान ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता : पीएम मोदी राजभवन नहीं, बेलूर मठ में रुके, आज विवेकानंद जयंती पर ….
Next: JNU हिंसा: आरोपी छात्रों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.