Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों के साथ कार में मिले डीएसपी, गिरफ्तार
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों के साथ कार में मिले डीएसपी, गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-8-2

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार इलाके से सुरक्षा बलों ने शनिवार को पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह को लश्कर-ए-ताइबा व हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी श्रीनगर एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग स्कावायड में तैनात है। तीनों को एक कार से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से दो एके 47 राइफल बरामद किया गया।

हैरानी की बात है कि पकड़े गए आतंकियों के साथ कार में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक उपाधीक्षक (डीएसपी) भी मौजूद थे, सुरक्षाबलों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राष्ट्रपति पुलिस मेडल विजेता है।

संसद हमले के वक्त चर्चा में आए थे देविंदर सिंह
देविंदर सिंह को पिछले साल ही 15 अगस्त राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा गया था। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के ऐंटी हाइजैकिंग स्क्वॉयड में शामिल थे। अभी उनकी तैनाती श्रीनगर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर थी। इससे पहले 2001 में संसद पर हमले के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। तब वह इंस्पेक्टर के रूप में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का हिस्सा थे। ऐंटी टेरर ऑपरेशन इसके बाद उन्हें प्रमोट करके डीएसपी बनाया गया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAA-NRC पर प्रशांत किशोर ने राहुल और प्रियंका गांधी को दिया धन्यवाद, कहा- बिहार में लागू नहीं होने देगे
Next: कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल पूरे: मोदी ने कहा- अब इस बंदरगाह को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.