Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेठी में जन्मदिन मनाएंगी प्रियंका गांधी…….
  • उत्तर प्रदेश

अमेठी में जन्मदिन मनाएंगी प्रियंका गांधी…….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-12-2

उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के प्रयास में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानि 12 जनवरी को अपना जन्मदिन अमेठी में मनाएंगी। इस मौके पर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी करेंगी। प्रियंका इसके बाद अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर 16 से लेकर 19 जनवरी तक चलाने जा रही हैं। 

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय को एक पत्र जारी किया है जिसमें, उन्होंने रायरबेली के चार दिवसीय दौरे के दौरान 16 से 19 जनवरी तक कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्षों को दो-दो दिन प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी है। उनके इस दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेहद सक्रिय है।

प्रियंका अपने चार दिवसीय दौरे में दो दिन पूर्वी यूपी और दो दिन पश्चिमी यूपी के सभी शहर और जिला अध्यक्षों से मिलेंगी और उन्हें प्रशिक्षण दिलाएंगी। चारों दिन प्रियंका प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 16 और 17 जनवरी को पूर्वी यूपी और 18 और 19 को पश्चिमी यूपी के जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई टीम को प्रियंका गांधी पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से पार्टी के रुख की जानकारी देंगी।

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की नई टीम तैयार की है। इसके लिए उन्हें पुराने कांग्रेसियों से बैर भी मोल लेनी पड़ी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जियो की टक्कर में BSNL के नए Bharat Fiber ब्रॉडबैंड प्लान में 200Mbps की स्पीड से मिलेगा 1500GB डाटा
Next: CAA को लेकर अनुराग कश्यप का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला : कहा अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.