Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी ,उत्तर प्रदेश में भी होगा पुलिस कमिश्नर का पद
  • उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी ,उत्तर प्रदेश में भी होगा पुलिस कमिश्नर का पद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-15-2

लखनऊ. राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. सोमवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस ड्राफ्ट पर मुहर लग सकती है. फ़िलहाल इसपर विधि विभाग से राय ली जा रही है. लखनऊ और नोएडा में एडीजी स्तर के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) इसकी घोषणा कर सकते हैं.  इसी वजह से दोनों जिलों में एसएसपी के पद पर अभी तैनाती नहीं की गई है

कमिश्नर के पास होंगे ये अधिकार
ड्राफ्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नरी को सिर्फ कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकार ही मिलेंगे. पुलिस कमिशनर के पास धारा 144, कर्फ्यू लगाना, पाबंदी की कार्रवाई, धारा 151, गैंगस्टर, जिला बदर, असलहा लाइसेंस देने जैसे अधिकार होंगे. अभी तक ये सभी अधिकार जिलाधिकारी के पास होते थे. कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद बार, मनोरंजन कर, होटल, सराय एक्ट से जुड़े अधिकार डीएम के पास रहेंगे.

तीन जोन में बांटा जाएगा नोएडा
नोएडा में डीआईजी रैंक के दो जॉइंट कमिश्नर होंगे. नोएडा को तीन जोन में बांटा जाएगा. नोएडा में एसपी स्तर के कुल 6 अधिकारी तैनात किए जाएंगे. इनके साथ कुल 9 एडिशनल एसपी की भी तैनाती होगी. एसीपी के पद पर 15 डिप्टी एसपी तैनात होंगे. इसमें से 10 डिप्टी एसपी सर्किल में रहेंगे और बाकी पांच ट्रैफिक, अपराध, अभिसूचना और मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAA को लेकर अनुराग कश्यप का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला : कहा अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए
Next: चीन को जबरदस्‍त झटका, ताइवान में साई इंग-वेन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.