Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मायावती ने CAA और NRC पर विपक्ष की बैठक में न जाने की वजह बताई – कांग्रेस को कहा ‘विश्वासघाती’,
  • राजनीति

मायावती ने CAA और NRC पर विपक्ष की बैठक में न जाने की वजह बताई – कांग्रेस को कहा ‘विश्वासघाती’,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-23-2

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और बीएसपी के संबधों में जो थोड़ा बहुत सुधार आता दिख रहा था ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर इसमें बहुत ज्यादा तनाव बढ़ गया है. नागरिकता कानून, एनसीआर और जेएनयू के मुद्दे पर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष की बैठक बुलाई थी लेकिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस बैठक में जाने से इनकार कर दिया है और ट्वीटर करके इसके पीछे की वजह भी बताई है. 

उन्होंने कहा, ‘ जैसा कि विदित है कि राजस्थान कांग्रेसी सरकार को बीएसपी का बाहर से समर्थन दिये जाने पर भी, इन्होंने दूसरी बार वहाँ बीएसपी के विधायकों को तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है जो यह पूर्णतयाः विश्वासघाती है’. उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष की बुलाई गई बैठक में बीएसपी का शामिल होना, यह राजस्थान में पार्टी के लोगों का मनोबल गिराने वाला होगा. इसलिए बीएसपी इनकी इस बैठक में शामिल नहीं होगी.’ मायावती ने कहा कि वैसे भी बीएसपी CAA/NRC आदि के विरोध में है. केन्द्र सरकार से पुनः अपील है कि वह इस विभाजनकारी व असंवैधानिक कानून को वापिस ले. साथ ही, JNU व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों का राजनीतिकरण करना यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निर्धारित किये गये ड्रेस कोड ,जींस पहनकर नहीं कर सकेंगे शिव को स्पर्श
Next: भारत से हारने के बाद ,लसिथ मलिंगा बोले-कप्तानी छोड़ने के लिए ..

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.