Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs NZ T-20 में रोहित शर्मा की होगी वापसी-संजू सैमसन बाहर
  • Uncategorized
  • खेल

Ind vs NZ T-20 में रोहित शर्मा की होगी वापसी-संजू सैमसन बाहर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-28-1

नई दिल्ली. विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया गया है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच इस सीरीज का आगाज 24 जनवरी से आकलैंड में होगा। 

रविवार को टी-20 के लिए विराट कोहली की कप्तानी में 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की गई. सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के दौरान आराम दिया गया था.  वहीं, विकेटकीपर संजू सैमसन को 16 सदस्यीय में टीम जगह नहीं मिली है.

टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी की बहुचर्चित वापसी एक बार फिर टल गई. 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है. अब आईपीएल-2020 में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

भारत इस दौरे में न्यूजीलैंड टीम के साथ आठ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी जिसमें पांच टी-20 और तीन वनडे मैच शामिल हैं। टीम इंडिया इस दौरे में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया दौरे की शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज से करेगी। पहला मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 26 को जबकि तीसरा मैच 29 जनवरी को होगा। बाकी के दो मुकाबले 31 जनवरी और 02 फरवरी को खेले जाएंगे। 

इसके बाद भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलेगा। पहला वनडे मैच 5 फरवरी को हेमिल्टन में होगा जबकि दूसरा मैच 8 तारीख को ऑक्लैंड में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है। 21 से 25 फरवरी के बीच भारत वेलिंग्टन में पहला टेस्ट मैच खेला जबकि दूसरा मुकाबला 29 फरवरी से 4 मार्च के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। यह दिलचस्प है कि भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है।

Post navigation

Previous: ईरान की इकलौती महिला ओलंपिक मेडल विनर ने आखिर क्यों छोड़ दिया देश …जानिए
Next: नेहा कक्कड़ की शादी की तारीख 14 फरवरी को तय हुई आया कुछ खास तस्वीर ..

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.