Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ईरान की इकलौती महिला ओलंपिक मेडल विनर ने आखिर क्यों छोड़ दिया देश …जानिए
  • खेल
  • विदेश

ईरान की इकलौती महिला ओलंपिक मेडल विनर ने आखिर क्यों छोड़ दिया देश …जानिए

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-26-1

ईरान की इकलौती महिला ओलंपिक पदक विजेता किमिया अलीज़ादेह ने देश छोड़ने का फ़ैसला लिया है.

ईरान की इकलौती ओलंपिक विजेता महिला ने देश छोड़ दिया है. 21 वर्षीय महिला का नाम कीमिया अली जादे है. उन्होंने देश छोड़ने के पीछे ईरान में झूठ, फरेब और दोहरे रवैये को कारण बताया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्होंने बताया कि ऐसे माहौल में उनका रहना दूभर हो गया था. साथ ही वो ऐसे सिस्टम का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. जहां महिलाओं का अपमान होता हो. उन्होंने खुद को लाखों पीड़ित महिलाओं में से एक बताया.

ईरान-अमेरिका के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है. इस बीच उसके देश से एक ऐसी खबर आई है जो ईरानी सरकार पर सवाल खड़े करती है. विशेषकर महिलाओं के प्रति ईरान का क्या रवैया है, इस पर ओलंपिक विजेता महिला ने पोस्ट लिखने के बाद देश छोड़कर सनसनी मचा दी है.

कौन हैं कीमिया अली जादे ?

कीमिया अली जादे 2016 में रियो ओलंपिक्स में ताईकवांडों में कांस्य पदक जीता था. उनका आरोप है कि ईरान में अधिकारियों उनकी कामयाबी को प्रोपैगंडा के तौर पर इस्तेमाल किया गया. साथ ही उन्हें सालों बेवकूफ बनाया जाता रहा. कीमिया अली जादे ने कहा, मैंने वही पहना जो अधिकारियों ने बताया, वही बोला जैसा मुझे आदेश दिया गया. यहां तक कि जो कुछ भी मुझे बोलने के लिए कहा गया मैंने पालन किया. उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए वो सिर्फ हथियार थीं. उनका कहना है कि सरकार उनकी कामयाबी को राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करती थी लेकिन अधिकारी उन्हें आपत्तिजनक शब्दों के जरिए उनका अपमान करते थे.

पिछले सप्ताह जब उनके ग़ायब होने की ख़बर आई थी तब ईरान के लोगों ने झटका लगने जैसी प्रतिक्रियाएं दी थीं.

ईरान के राजनेता अब्दुलकरीम हुसेनज़ादेह ने मानव संसाधन के देश छोड़ने के लिए अयोग्य अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया था.

बीते गुरुवार को ईरान की समाचार एजेंसी इसना की एक रिपोर्ट में कहा गया, “ईरानी ताइक्वांडो को झटका. किमिया अलीज़ादेह नीदरलैंड्स में बसीं.”

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अलीज़ादेह को उम्मीद है कि वो 2020 के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगी लेकिन वह वहां ईरान के बैनर तले नहीं होंगी.

ईरान छोड़ने के अपने इरादे की घोषणा करते हुए किमिया ने अपने आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह जहां भी रहेंगी ईरान की बेटी बनकर रहेंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत से हारने के बाद ,लसिथ मलिंगा बोले-कप्तानी छोड़ने के लिए ..
Next: Ind vs NZ T-20 में रोहित शर्मा की होगी वापसी-संजू सैमसन बाहर

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.