Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आर्मी डे : आज 72वां सेना दिवस , तानिया शेरगिल ने पहली बार पुरुषों की परेड का किया नेतृत्व
  • दिल्ली

आर्मी डे : आज 72वां सेना दिवस , तानिया शेरगिल ने पहली बार पुरुषों की परेड का किया नेतृत्व

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-15-3

नई दिल्ली. देश आज 72वां सेना दिवस मना रहा है। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना देश की मूल्यवान संस्था है। इस मौके पर दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में परेड होगी। इसमें सेना की कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुष बटालियन का नेतृत्व करेंगी।

तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक करने वाली तानिया शेरगिल मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं।  उनके पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। वह चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी हैं, जो पुरुषों के परेड का नेतृत्व करेंगी। पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी ने गणतंत्र दिवस पर पुरुष बटालियन की अगुआई की थी।

‘जवानों की जरूरतें हर कीमत पर पूरा करेंगे’

सेना दिवस की पूर्व संध्या पर जवानों को संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना केवल एक लड़ाकू संगठन या राष्ट्रशक्ति का साधनभर नहीं है। इसका देश में इसका एक विशेष स्थान है। चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों और कश्मीर में ‘छद्म युद्ध’ लड़ने वालों को सतर्क रहना चाहिए। जवानों की सभी जरूरतों को किसी भी कीमत पर पूरा किया जाएगा।

फील्ड मार्शल करियप्पा के सम्मान में सेना दिवस

फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे जिन्होंने 15 जनवरी 1949 में सर फ्रैंसिस बुचर से प्रभार लिया था।  करियप्पा ने 1947 में पश्चिमी सीमा पर भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। वह 14 जनवरी 1986 को फील्ड मार्शल का खिताब प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे। 1973 में भारत के पहले फील्ड मार्शन बनने का सम्मान सैम मानेकशॉ को है। 

मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में 

– दिल्ली में सेना कमान मुख्यालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में सैन्य परेड और शक्ति प्रदर्शन के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके सेना दिवस को मनाया जाता है।
– दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में हमेशा मुख्य कार्यक्रम होता है। इस दौरान शानदार सैन्य झलकिया दिखाई जाती हैं।
– सेना प्रमुख के सलामी लेने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत होती है। सेना पदक जैसे बहादुरी पुरस्कार भी इस दिन वितरित किए जाते हैं।
– सेना दिवस पर पर देश के उन बहादुर और साहसी सैनिकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी।

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Next: Delhi Election: AAP ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची,

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.