Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Delhi Election: AAP ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची,
  • दिल्ली

Delhi Election: AAP ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-16-4

नई दिल्‍ली, आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई, इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है। इसमें 46 विधायकों को टिकट दिया गया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में फिलहाल 4 सीट बीजेपी के पास है, जबकि 5 आप विधायक पार्टी छोड़ जा चुके हैं। बची हुई 61 सीटों में से पार्टी ने 15 विधायकों के टिकट काटे हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस बार इस बार 6 की जगह 8 महिलाओं को टिकट दिए हैं. तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को टिकट दिया गया है. 

मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया. वहीं, पटेल नगर से हजारीलाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया गया. हरी नगर से जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया गया. वहीं, द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को टिकट दिया गया है. दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया गया. दूसरी तरफ राजेंद्र नगर से विजेंद्र घर का टिकट काटकर राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया गया. कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया. वहीं, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया. त्रिलोकपुरी से राजू दिन गान का टिकट काटकर रोहित कुमार मैहरोलिया को टिकट दिया गया. वहीं, कुंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया. सीलमपुर से हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया तो गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह का टिकट काटकर चौधरी सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं. अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव तरीख की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी.

BJP और AAP के बीच है टक्‍कर
दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है, हालांकि कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2015 में AAP ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा किया था, और शेष तीनों सीटें BJP के खाते में आई थीं. कांग्रेस को पिछले चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो पाई थी.

Post navigation

Previous: आर्मी डे : आज 72वां सेना दिवस , तानिया शेरगिल ने पहली बार पुरुषों की परेड का किया नेतृत्व
Next: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर के बयान पर BJP का तंज- PM के खिलाफ कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र को उतारा

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.