Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल,खाने से लेकर पीने तक, गलत जवाब पर लगेगा जुर्माना
  • देश

जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल,खाने से लेकर पीने तक, गलत जवाब पर लगेगा जुर्माना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-29-2

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर 2021 तक चलने वाली जनगणना 2021 (Census 2021) के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट जारी की है, जिसमें ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस’ के दौरान हर घर से जानकारी जमा करने के लिए 31 सवाल पूछने का निर्देश दिया गया है. अगर आप इन सवालों का गलत जवाब देंगे तो आप पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. इन नियमों के अनुसार, कोई व्यक्ति अगर जानबूझकर सवालों के गलत जवाब देता है या जवाब देने से मना करता है तो उसे 1,000 रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है.

इस दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित कई तरह की जानकारियां मांगी जाएगी. अधिसूचना में साफ कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए मांगा जाएगा और किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं.

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जनगणना अधिकारी 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित हाउसिंग और हाउसिंग जनगणना के दौरान हर घर से जानकारी इकट्ठा करने के लिए पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक श्रृंखला तैयार कर ली गई है. इसमें घर में खपत वाला मुख्य अनाज से लेकर पीने के पानी के लिए बोतल बंद पानी का उपयोग करते हैं या पैक या कोई और स्रोत, ऐसे सवाल भी पूछे जाएंगे.  

जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल-

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)

2. सेंसस हाउस नंबर
3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल
4. मकान का इस्तेमाल किस चीज़ के लिए हो रहा है

5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर

7. घर में आमतौर पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या
8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया का लिंग
1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)


Post navigation

Previous: ट्रेन हादसा: ओडिशा के कटक में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20 यात्री घायल
Next: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद, सीरीज में वापसी करेगी टीम इंडिया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.