Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद, सीरीज में वापसी करेगी टीम इंडिया
  • खेल

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद, सीरीज में वापसी करेगी टीम इंडिया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-30-2

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली को भरोसा है कि टीम इंडिया इस सीरीज में वापसी करेगी और इसके लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं भी दी हैं।

गांगुली ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे अहम होंगे। ये भारतीय टीम एक मजबूत टीम है और मैदान में कल (मंगलवार) का दिन बुरा दिन था। वे पहले भी इस तरह की स्थिति में रहे हैं और दो सीजन पहले ही 2-0 से पीछे होने के बाद जीतकर वापस आए थे। शुभकामनाएं…विराट कोहली।’ वानखड़े स्टेडियम की जिस विकेट पर भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते रहे, उसी विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर (नॉटआउट 128) और एरन फिंच (नॉटआउट 110) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को मंगलवार को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हार के लिए मजबूर कर दिया।

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा। गांगुली का मानना है कि एक दिन के खराब खेल की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम 49.1 ओवर में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 258 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल,खाने से लेकर पीने तक, गलत जवाब पर लगेगा जुर्माना
Next: IND vs AUS: चोटिल ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर,

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.