Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IND vs AUS: चोटिल ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर,
  • खेल

IND vs AUS: चोटिल ऋषभ पंत दूसरे वनडे मैच से बाहर,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-31-1

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. पंत को मंगलवार को वानखेडे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगी, जिसके कारण उनके सिर में तकलीफ हुई. वह फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतर सके थे.

ऋषभ पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है. पंत अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘पहले वनडे में बल्लेबाजी करते समय चोट लगने के बाद ऋषभ मैदान पर नहीं दिखे. फिर उन्हें रातभर एक विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया. उनकी हालत स्थिर है और उनके सभी स्कैन रिपोर्ट सही है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे.’

बोर्ड ने कहा, ‘उन्हें दूसरे वनडे से बाहर रखा गया है. अंतिम वनडे के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसे रिहेबिलिटेशन से गुजरते हैं.’ मैच के 44वें ओवर में बल्लेबाजी करते समय पैट कमिंस की एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर पंत के हेलमेट में जा लगी थी. इसी पर उन्हें सिर में चोट की आशंका हुई. पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद, सीरीज में वापसी करेगी टीम इंडिया
Next: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बर्थडे पर फैन्स के साथ शेयर किया ‘शेरशाह’ का फर्स्ट लुक

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.