Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेनकाब हुआ पाकिस्तान, न्यूक्लियर स्मग्लिंग के आरोप में फिर पकड़ा गया
  • विदेश

बेनकाब हुआ पाकिस्तान, न्यूक्लियर स्मग्लिंग के आरोप में फिर पकड़ा गया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
washington_file_pic__1579245009

पाकिस्तान के ऊपर न्यूक्लियर स्मग्लिंग और अवैध तरीके से मिसाइल टेक्नॉलोजी को हासिल का आरोप कोई नया नहीं है। बिना किसी विज्ञान और तकनीक के आधार के चोरी और छलपूर्वक वह परमाणु शक्ति संपन्न देश बना और बैलिस्टिक मिसाइल पावर हासिल की।

एक बार फिर से पाकिस्तान पर न्यूक्लियर स्मग्लिंग के आरोप लगे हैं। अमेरिका में पांच पाकिस्तानी पकड़े गए हैं, जिनके रावलपिंडी के ‘बिजनेस वर्ल्ड’ से संबंध है और उसके ऊपर पाकिस्तान के न्यूक्लियर एंड मिसाइल प्रोग्राम के लिए अमेरिकन टेक्नॉलोजी के स्मग्लिंग का आरोप है।

पकड़े गए इन लोगों के नाम हैं पाकिस्तान के 41 वर्षीय मोहम्मद कामरान वली (कामरान), कनाडा के ओंटारियो के रहनेवाले 48 वर्षीय मोहम्मद एहसान वली (एहसान), 82 वर्षीय हाजी वली मोहम्मद शेख (हाजी), हांगकांग के रहनेवाले अशरफ खान मोहम्मद (खान) और यूनाइटेड स्टेट्स इलफोर्ड एस्सेक्स के रहनेवाले 52 अहमद वहीद (वहीद)। इन सभी के ऊपर इंटरनेशल इमरजेंसी इकॉनोमिक पावर्स एक्ट और एक्सपोर्ट कंट्रोल रिफॉर्म एक्ट के उल्लंघन करने की साजिश का आरोप लगाया है।

यूएस असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल ऑर नेशनल सिक्योरिटी जॉन सी. डेमर्स ने एक बयान में कहा- “आरोपी वर्षों से उन्हें अमेरिकी चीजों की स्मग्लिंग कर रहा है, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान के हथियार कार्यक्रम से है जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।” इसमें आगे कहा गया है कि यह जाहिर करता है कि अमेरिकी व्यावसायी को इस तरह के कपटपूर्ण व्यवहार पर नजर रखने की आवश्यकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएए पर विरोध के बीच आरटीआई डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा
Next: ‘सावधान इंडिया’ क्राइम शो की एक्ट्रेस को हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट से बचाया

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.