Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएए पर विरोध के बीच आरटीआई डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा
  • दिल्ली

सीएए पर विरोध के बीच आरटीआई डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
pm_modi_1578802057

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध के बीच केरल में एक शख्स ने आरटीआई दाखिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकता का सबूत मांगा है। राज्य के सूचना विभाग में अर्जी के जरिए पूछा गया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भारतीय नागरिक हैं।

त्रिशूर जिले के रहने वाले जोश कलूवेत्ती ने 13 जनवरी को केरल के सूचना विभाग में आरटीआई डाली थी। याचिका में कहा गया है कि ऐसे कौन से दस्तावेज हैं जिससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नागरिक हैं।

केरल एक ऐसा राज्य है जहां सत्ताधारी गठबंधन एलडीएफ और विपक्ष का गठबंधन यूडीएफ दोनों ही सीएए का विरोध कर रहा है। हाल ही में केरल की विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से सीएए को वापस लेने का आग्रह किया था। इस प्रस्ताव के विरोध में केरल विधानसभा में एकमात्र वोट बीजेपी का विधायक का था। इसके अलावा केरल सरकार सीएए के विरोध में सु्प्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर चुकी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया के पिता को केजरीवाल का जवाब, बोले- दोषियों को सजा दिलाने में हमने जरा भी देर नहीं लगाई
Next: बेनकाब हुआ पाकिस्तान, न्यूक्लियर स्मग्लिंग के आरोप में फिर पकड़ा गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.