Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 2020 की शुरुआत होते ही कई बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला हुआ शुरू
  • मनोरंजन

2020 की शुरुआत होते ही कई बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला हुआ शुरू

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-38

2020 की शुरुआत होते ही कई बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी बीच चर्चा में आ गई है सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म. हम बात कर रहे हैं ‘लव आज कल 2’ की. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इम्तियाज अली की बाकी फिल्मों की तरह ही ये फिल्म भी मैजिकल मालूम हो रही है. फिल्म के ट्रेलर में सारा-कार्तिक की केमिस्ट्री इतनी खूबसूरत दिख रही है कि इन दोनों को आप देखते ही रह जाएंगे.

फिल्म के ट्रेलर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का इंटेंस रोमांस और दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री दिख रही है. इस फिल्म में दोनों के किसिंग और इंटीमेट सीन भी देखने को मिलेंगे. ये किसिंग सीन काफी पहले लीक होने के चलते चर्चा में आया था. ‘लव आज कल 2’ में कार्तिक ‘वीर’ का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सारा ‘जो’ का.

लव आज कल की पहली फिल्म की तरह ही इस सीक्वल में भी दो कहानी पैरलल चलती हुई दिखाई दे रही हैं. जो इम्तियाज अली के अंदाज में ही इंटेंस और कॉम्प्लिकेटेड है. इससे पहले ‘लव आज कल 2’ का फर्स्ट लुक भी सामने आया था. इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था आपको बता दे की इम्‍तियाज अली द्वारा निर्देशित ये फिल्‍म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

बता दें कि ये फिल्‍म इम्तियाज अली की ही फिल्‍म ‘लव आजकल’ का सीक्‍वेल है. पहली फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान साथ नजर आए थे, ये फिल्म 31 जुलाई 2009 में रिलीज हुई थी. वहीं अब 11 साल बाद इस फिल्म के सीक्‍वल में सैफ की बेटी सारा और कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं. इस सीक्‍वल की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, मुंबई और राजस्‍थान में हुई है.

Post navigation

Previous: ‘सावधान इंडिया’ क्राइम शो की एक्ट्रेस को हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट से बचाया
Next: पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस भड़के संजय राउत के बयान पर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.