Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस भड़के संजय राउत के बयान पर
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस भड़के संजय राउत के बयान पर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

संजय राउत अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर उनका खासा विरोध हो रहा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अब कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज को लेकर भी राउत ने जो टिप्पणी की है, उसके बारे में तो मुगलों ने भी नहीं सोचा होगा वही फडणवीस ने कहा की संजय राउत ने जिस तरह उदयनराजे भोसले और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों के खिलाफ बयान दिया है, वो कुछ ऐसा है कि जो मुगलों के वंशजों द्वारा भी नहीं दिया गया होता अगर वो जीवित होते.

वही देवेंद्र ने कहा की मुझे लगता है कि सत्ता में रहने का अहंकार ठीक नहीं है उन्होंने जो कहा है वो बयान उन्हें फौरन वापस ले लेना चाहिए. उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए वरना महाराष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’ बताते चलें कि संजय राउत से बीजेपी नेता और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले से शिवाजी महाराज का वंशज होने के सबूत मांगे थे.बताते चलें कि शिवसेना सांसद संजय राउत के ‘इंदिरा गांधी’ को लेकर दिए बयान पर जमकर राजनीति हो रही है.

राउत ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि इंदिरा गांधी मुंबई आकर करीम लाला से मुलाकात किया करती थीं. उनके बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने इसपर आपत्ति जताई. विरोध होता देख उन्होंने कहा, ‘अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि धूमिल हुई है, या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2020 की शुरुआत होते ही कई बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला हुआ शुरू
Next: आंध्रप्रदेश में बीजेपी और जनसेना पार्टी ने किया गठबंधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.