Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भूपेश बघेल ने NRC को लेकर दिया बड़ा बयान। ..
  • उत्तर प्रदेश

भूपेश बघेल ने NRC को लेकर दिया बड़ा बयान। ..

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मनमुटाव है, जिससे पूरा देश पिस रहा है। बघेल ने इंडोर स्टेडियम में नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं

कि एनआरसी लागू होगा और प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि एनआरसी लागू नहीं होगा सवाल इस बात का है कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन बोल रहा है। प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं वह सही हैं कि गृह मंत्री जी कह रहे हैं कि वह सही है। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया है और इसके कारण पूरा देश पिस रहा है और इससे सचेत रहने की आवश्यकता है। बघेल ने कहा आज देश में महंगाई है, मंदी है, बेरोजगारी है, लेकिन उसकी चर्चा नहीं हो रही है। चर्चा नागरिकता की हो रही है।

आप भारत के नागरिक हैं यह सवाल ही आपको सबसे बड़ा अपमान करने वाला है। यह पूछते हैं कि आपके माता-पिता की जन्म तिथि क्या है, कितने लोग बता सकते हैं कि उनके माता-पिता की जन्म तिथि क्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में एनआरसी लागू हुआ और वहां लोग परेशान हैं, कई बड़े नेताओं का नाम उसमें नहीं है और भारतीय जनता पार्टी के लोगों को गुमराह कर रही है जिससे सचेत रहने की आवश्यकता है। बघेल ने पुलवामा हमले की घटना पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मृति ईरानी बोली निर्भया के दोषियों को फांसी देने में देरी के लिए AAP है जिम्मेदार
Next: जवाद जरीफ बोले की ईरान US परमाणु समझौते में मुख्य भूमिका निभा सकता है भारत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.