Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली, CM योगी आदित्‍यनाथ का भाषण शुरू
  • उत्तर प्रदेश

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली, CM योगी आदित्‍यनाथ का भाषण शुरू

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-3-4

गोरखपुर,  सीएए पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान के क्रम में रविवार को गोरखपुर के एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की महारैली कुछ देर में शुरू होने वाली है। इस रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ लोगों के बीच सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर करेंगे। रैली में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे लेकिन ऐन वक्‍त पर उनका कार्यक्रम टल गया।

नागरिकता संशोधन कानून की रैली में अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा नहीं लेंगे। उनके आने का कार्यक्रम टल गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रैली को संबोधित करेंगे।

कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को गोरखपुर आए। हेलीकॉप्टर से एमपी पालीटेक्निक गए। वहां से भाजपा आर्यनगर के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा के घर जा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के घर भी गए। रैली की तैयारियों की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात भी की। साथ ही माधवधाम जाकर प्रांत प्रचारक सुभाष सहित तमाम पदाधिकारियों से मुलाकात की। देरशाम प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर गए। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रैली की तैयारियों की जानकारी दी।

रैली को लेकर बीते दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया। जनसंपर्क करके शहरवासियों से रैली में पहुंचने की अपील भी की। सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान जाकर रैली की तैयारियां परखीं। पदाधिकारियों ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हैं। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी आएंगे। इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है। शहर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा लगाए गए हैं।

भाजपा विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, संत प्रसाद, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह और विपिन ने भी रैली को एतिहासिक बनाने का दावा किया। साथ ही वीडियो संदेश जारी करके रैली को सफल बनाने की अपील की। क्षेत्रीय मंत्री विश्वजिताशु सिंह आशु, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेशराम त्रिपाठी और महानगर मीडिया प्रभारी बृजेशमणि मिश्र ने भी जनसंपर्क किया। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नागरिकता कानून :लखनऊ सीएए और एनआरसी को लेकर खुले आसमान के नीचे महिलाओं का प्रदर्शन जारी
Next: डीएसपी दविंदर सिंह पर मंदिर की जमीन हड़पने का भी है आरोप, कश्मीरी पंडितों ने दर्ज कराया था मुकदमा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.