Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैफ अली खान ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि
  • मनोरंजन

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैफ अली खान ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर गुरुवार को आतंकियों ने आईईडी विस्फोट कर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में 1 मेजर समेत सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले को लेकर पूरा देश शॉक्ड था। सभी लोग इस घटना की कड़ी निंदा की । बॉलीवुड हस्तियों ने भी पुलवामा अटैक को शर्मनाक हरकत बताया। वहीं पुलवामा अटैक में शहिद हुए भारतीय जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए हमले की आलोचना करते हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी शामिल हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह भारतीय सेना के शहीदों के लिए बने स्मारक ‘अमर जवान’ के सामने सिर झुकाए दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा हमले और उसमें शहीद हुए जवानों के बारे में जानकर सैफ अली खान बहुत दुखी हुए। वह अमर जवान स्मारक पहुंचे और वहां सिर झुकाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

VIDEO: नशे को लेकर संजय दत्‍त ने दिया बड़ा बयान

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से हुई बातचीत में सैफ अली खान ने पुलवामा हमले और उसमें शहीद हुए जवानों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के साथ मेरी और मेरे परिवार की संवेदनाएं हैं। जो भी हुआ वह बेहद दुखद है।’

Post navigation

Previous: नोटबुक’ के निर्माता ने शहीद जवानों के
Next: संजय दत्त का शॉकिंग खुलासा- बोले- ‘नशे की वजह से मुंह और नाक से निकलता था खून’

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.