Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संजय दत्त का शॉकिंग खुलासा- बोले- ‘नशे की वजह से मुंह और नाक से निकलता था खून’
  • मनोरंजन

संजय दत्त का शॉकिंग खुलासा- बोले- ‘नशे की वजह से मुंह और नाक से निकलता था खून’

Ranjeet Gupta 8 years ago 0 comments

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आप बीती बयां करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की बताई जा रही हैं। जहां हाल ही में संजय दत्त ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने पहूंचे थे।

आपको बता दें कि द आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्रीश्री रविशंकर ने देशभर के नामचीन सेलिब्रिटीज को जोड़ते हुए ड्रग फ्री इंडिया कैंपेन की शुरूआत की है, जिसका  संजय दत्त ने भी समर्थन किया है। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजय दत्त युवाओं को ड्रग्स के खिलाफ लड़ने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

पीएम मोदी की बायोपिक में प्रशांत नारायण निभाएंगे ये नेगेटिव रोल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संजय दत्त युवाओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि  वह न तो ड्रग्स करेंगे और न ही किसी दूसरे को करने देंगे। वीडियो में संजय दत्त ने ये कबूल किया की उन्होंने समय रहते किसी की नहीं सुनी जिस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो गया।वीडियो में संजय ने बताया कि एक दिन सुबह जब वो सोकर उठे तो उन्होंने अपने मैड से कहा कि उन्हें कुछ खाने को दिया जाए। तब मैड ने उन्हें बताया कि वो दो दिन से सो रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने अपना चेहरा शीशे में देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वो मौत के बेहद करीब खड़े हैं। उनके कान और नाक से खूब भी बह रहा था। तब उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त साहब से मदद मांगी। तब संजय ने प्रण लिया कि वो अब कभी भी नशा नहीं करेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैफ अली खान ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि
Next: सलमान खान ने पाक सिंगर आतिफ असलम को फिल्म से निकाला

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.