Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी कहा , जिसे वंदे मातरम स्वीकार न हो, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं
  • राजनीति

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी कहा , जिसे वंदे मातरम स्वीकार न हो, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images-4

 केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा है कि जिसे वंदे मातरम स्वीकार नहीं है, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। शनिवार को सूरत पहुंचे सारंगी ने कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। सारंगी ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद भी सारंगी ने इसी तरह का बयान दिया था।

सारंगी ने कहा, “देश भर में आग भड़काने वाले देशभक्त नहीं हैं। जो लोग भारत की स्वतंत्रता, एकता, वंदे मातरम को स्वीकार नहीं करते, उन्हें इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा- लोगों को सीएए लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानना चाहिए। अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले ऐसे हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए हैं।

सारंगी ने कहा कि देश भर में आग भड़काने वाले देशभक्त नहीं हैं। जो लोग भारत की स्वतंत्रता, एकता, वंदे मातरम को स्वीकार नहीं करते, उन्हें इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिकता कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानना चाहिए। 


नागरिकता कानून लाकर कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित किया
सारंगी ने कहा कि नागरिकता कानून लाकर कांग्रेस द्वारा किए गए विभाजन के पाप का प्रायश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएए को 70 साल पहले ही लाया जाना चाहिए था। दरअसल, यह कानून हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए पाप का प्रायश्चित करने का एक तरीका है। कांग्रेस ने पाप किया और हम प्रायश्चित कर रहे हैं। 

सितंबर में इसी तरह का बयान दिया था
सितंबर में भी सारंगी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के विरोध पर इसी तरह की टिप्पणी की थी। ओडिशा की एक सभा में सारंगी ने कहा था कि जब भाजपा के विरोधी दलों ने भी अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले का समर्थन किया, तो कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई। 

उन्होंने कहा था कि अमित शाह ने कांग्रेस को स्पष्ट कह दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) भी भारत का हिस्सा है। जो वंदे मातरम नहीं मानते, उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है |

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सलमान खुर्शीद ने भी कहा, राज्यों को CAA लागू करना ही होगा
Next: INDvsAUS: स्मिथ, वॉर्नर, लाबुशेन के रहते मिली जीत और संतोषजनक कोहली

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.