Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • INDvsAUS: स्मिथ, वॉर्नर, लाबुशेन के रहते मिली जीत और संतोषजनक कोहली
  • खेल

INDvsAUS: स्मिथ, वॉर्नर, लाबुशेन के रहते मिली जीत और संतोषजनक कोहली

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-12-4

भारतीय कप्तान विराट कोह्ली में स्टीव स्मिथ,डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी हैं
कोहली ने तीसरे वनडे में सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार से बेहतर है। इसमें स्टीव, डेविड और मार्नस हैं। इसकी गेंदबाजी शानदार है। हम पिछली सीरीज में आखिरी तीन मैच हार गए थे लेकिन यहां पहला मैच हारने के बाद बाकी दो मैच जीतना अधिक संतोषजनक है।’

उन्होंने कहा, ‘हम यहां से आगे ही बढ़ना चाहते हैं। पिछले साल घरेलू सीरीज हारने के बाद यहां इस तरह वापसी करना शानदार है।’कप्तान को यकीन था कि उनके जैसी अनुभवी टीम चोटिल शिखर धवन की गैर मौजूदगी में भी लक्ष्य का पीछा कर लेगी।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अनुभव की कमी नहीं है। शिखर की कमी खली लेकिन रोहित और मैं थे। हमें अच्छी शुरुआत मिली। केएल राहुल के आउट होने के समय हालात कठिन थे लेकिन तभी अनुभव काम आया।’

भारत ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 286 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की 29वीं सेंचुरी और कोहली के 89 रनों की बदौलत 3 विकेट पर 289 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी कहा , जिसे वंदे मातरम स्वीकार न हो, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं
Next: अंडर-19 वर्ल्ड कप : भारत का शानदार जीत ,पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से रौंदा

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.